१६ दिसम्बर
धमाकों की गूँज क्या दिल दहलाती
बेबस बच्चों की मूक आँखें दिल दहला गईं
बारूद के धुएँ से जो न सहम पाए
माँ की चीख़ें उन्हे सहमा गई।
जिन लाड़लों को सज़ा कर स्कूल भेजा था
उन्हीं की आज यूँ अर्थी सज़ा गई
अपने ही ख़ून की ख़ून से लथपथ लाशें
ख़ून के आँसू रुला गई।
ये क्या मन्जर दिखाया
कि मौत की ख़ामोशी छा गई
ये किस शै की चाह है जो इन्सान को
जानवर से बदतर बना गई।


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home